फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेवा की अनूठी मिसाल, कांवड़ में बैठाकर 100 वर्षीय दादा को कराया गंगा स्नान

Sat, 22 Aug 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कांवड़ में  100 वर्षीय दादा को बैठाकर ले जाते उनके नाती। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान की एक बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। आगरा निवासी युवक 100 वर्षीय दादा को कांवड़ में बैठाकर गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट तक ले गया। कांवड़ यात्रा जलेसर क्षेत्र से गुजरी तो वहां से निकलने वालों के पैर ठिठक गए और उन्होंने इस सेवाभाव और सम्मान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन

गांव नगला ककरारी जिला आगरा निवासी अशोक ने बताया कि उसने 100 वर्षीय दादा बाबूराम को गंगा स्नान कराने का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने विशेष कांवड़ तैयार कराई, जिसके एक पलड़े में दादा को ससम्मान बैठाया गया और दूसरे पलड़े में गंगाजल रखा गया। इस यात्रा में अशोक के पिता और चाचा भी उसका पूरा साथ दिया। कछला गंगा घाट पर दादा को स्नान कराने के बाद परिवार पैदल ही गांव के लिए रवाना हुआ।
यह कांवड़ यात्रा जब जलेसर कोतवाली क्षेत्र से गुजरी तो कांवड़ के दोनों पलड़ों में बुजुर्ग और गंगाजल देखकर लोग भावविभोर हो गए। लोगों ने इस अनूठे दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद किया और अशोक की सेवा भावना की सराहना की। लोगों के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा कि आज भी समाज में श्रवण कुमार जैसे संस्कार जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें