फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: भाई की डांट से क्षुब्ध किशोर फंदे से झूला, खेत में पेड़ पर लटकता मिला शव

Sat, 04 Feb 2023 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में भाई से मामूली कहासुनी के बाद किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में पेड़ पर लटकता मिला। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक किशोर ने छोटे भाई से कहासुनी होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। तलाश करने पर किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद गुस्से में पेड़ पर लटक गया।
विज्ञापन


मामला रिजोर थाना क्षेत्र के बेस खेरिया गांव का है। यहां खेतों में खड़े पाकर के पेड़ पर राकेश कुमार यादव के 14 वर्षीय पुत्र दीपेश कुमार ने फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है। चाचा पुरूषोत्तम सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे छोटे भाई कल्लू से किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई थी। इसके बाद दीपेश खेत पर चकोरी निराने की कहकर घर से निकला था। 

कुछ ही देर बाद मां व अन्य परिवारीजन भी खेत पर काम करने के लिए पहुंचे। खेत पर दीपेश नहीं मिला तो सोचा कि आ रहा होगा, लेकिन करीब दो घंटे बाद तलाश की गई। पूरे गांव में ढूंढा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों की नजर पेड़ की ओर गई तो लटका देखा। इसके बाद परिवार वालों को ग्रामीणों ने जानकरी दी गई। 
विज्ञापन


आशंका है कि सुबह घर से निकलने के बाद ही आत्महत्या कर ली थी। जब देखा गया तो शरीर पूरी तरह से ठंडा हो चुका था और सांसें थम चुकी थी। बताया कि दीपेश चार भाई हैं, सबसे बड़ा सोनू, छोटे लाल, दीपेश और कल्लू। सभी भाई खेतीबाड़ी का काम आपस में मिलकर करते हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है छोटे से बच्चे से कहासुनी होने पर आत्महत्या क्यों कर ली।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई तो बताया कि छोटे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ गया था, इसके बाद भाई और मां ने भी डांट दिया। इसी बात को लेकर खुदकुशी की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें