फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से पीड़ित शिक्षक और हार्ट अटैक से दो युवकों की मौत

Tue, 18 Nov 2025 09:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अभिषेक तोमर फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। बुखार से पीड़ित परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक की मौत हो गई। दिल्ली में उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम उनकी माैत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो युवकों को लाया गया जिनकी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन

राजा का रामपुर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अभिषेक तोमर (35) निवासी गिरधरलालपुर हाल निवासी शांति नगर की इलाज के दौरान सोमवार देर शाम को मृत्यु हो गई। सहयोगी अध्यापकों ने बताया कि अभिषेक की एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के कार्य में ड्यूटी चल रही थी जिसके तहत वह बीएलओ का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को उनको हल्का बुखार आया तो स्थानीय चिकित्सक से दवा ले ली।
रविवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते परिजन उन्हें आगरा ले गए। वहां जांच में उनकी प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर आईसीयू में रखा गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां सोमवार की देर शाम को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजन और शिक्षकों को जानकारी मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक तोमर की दो जुड़वां 7 वर्षीय बेटियां हैं।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की रात करीब 8 बजे जगतपाल (52) निवासी जैथरा को लाया गया। पुत्र भानु ने बताया कि शाम को पिता नहाकर बेड पर लेट गए। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। घबराहट और सीने में दर्द होने पर उन्हें इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नेम सिंह (55) निवासी सकरारी को सोमवार की रात करीब 8.15 बजे परिजन इमरजेंसी में लेकर आए। पुत्र मंजीत कुमार ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद उन्हें घबराहट होने के साथ सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक होने पर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें