दिल्ली के अमन विहार निवासी गंगा सिंह ने बताया कि मोहल्ले के पप्पू के बेटे हरीश की बरात जा रही थी। यह बरात बस के माध्यम से मैनपुरी जिले के नवीगंज थाना क्षेत्र में स्थित दऊआ खेड़ा गांव के लिए निकली।
उन्होंने बताया कि बस जैसे ही पिलुआ थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के आसपास बस पहुंची। गति अधिक होने से अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में पलट गई। पलटते ही बस में चीख पुकार मच गई।
चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे हुए घायल लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अभी तक दर्जनभर से अधिक घायल मेडिकल कॉलेज पहुंचे चुके हैं।