फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में 29 मई को लगेगी विशेष अदालत

Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।। जिले के दिव्यांगजनों को राहत देते हुए राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश की ओर से जिले में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत लगने वाली यह मोबाइल कोर्ट 29 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सदर तहसील के सभागार में संचालित होगी।
विज्ञापन

मोबाइल कोर्ट में जिले के दिव्यांगजनों व दिव्यांगजन हित में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली शिकायतों, समस्याओं व प्रकरणों की सुनवाई स्वयं राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश करेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने दिव्यांगजनों व सामाजिक संस्थाओं से इसका लाभ उठाने और समस्याओं का समाधान कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें