सीडीओ साहब सिंह ने कहा कि जिला औद्योगिक क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। नए उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधा, सहायता और सहयोग देना जरूरी है, उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में सीडीओ कहा कि औद्योगिक आस्थान की जलनिकासी एक गंभीर समस्या है। इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। फोर्स लगाकर सर्वे कराया जाए और अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। विद्युत भार के लिए एनएम एग्रो इंडस्ट्रीज और शिकायतों को गंभीरता से लें। प्रधानमंत्री रोजगार स्वजन योजना 2015-16 के तहत 43 व्यक्तियों को आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है, साथ ही 46 मामलों में से 26 का ऋण वितरण कराया गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति के दो सत्रों में कुल 72 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।