जलेसर। क्षेत्र के गांव पटना निवासी एक विवाहिता की इलाज के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई पर परिजन भड़कते हुए विरोध करने लगे। पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका गुलअफशा (20) की शादी 20 अप्रैल को पटना निवासी रईस के साथ हुई थी। इससे पहले गुलअफशां की शादी क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में हुई थी। रईस से उसकी दूसरी शादी थी। गुलअफशां लंबे समय से बीमार चल रही थी, जो आठ दिनों से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। उपचार के दौरान उसकी मौत होने पर पहुंचे उसके भाई हजरत ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
शिकायत पर जलेसर थाना प्रभारी अमित कुमार और सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह फोर्स सहित पहुंच गए। पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने पर उसका भाई हजरत और परिजन भड़क गए। पुलिस के समझाने पर भी हजरत पोस्टमार्टम को तैयार हो गया।