फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्ड जांच में मिला मलेरिया का मरीज, बरती जा रही सतर्कता

Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति मंगलवार को पहुंचा, जांच के बाद उसमें मलेरिया के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद उपचार के लिए उसको भर्ती किया गया है और सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

लू के साथ ही मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ती गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप दिखाई देने लगा है। इसके कारण मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित व्यक्ति की कार्ड के माध्यम से जांच की गई, तो वह मलेरिया पॉजीटिव पाया गया। सतर्कता बरतते हुए मरीज का उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हर ब्लॉक पर एक कोल्ड रूम तैयार किया गया है।
इसमें चार बेड हैं औरकमेर को ठंडा रखने के लिए एसी व मरीजों के लिए दवाई की व्यवस्था की गई है। हर प्रकार की दवाइयां और ओआरएस का घोल हर स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। इसके अलावा 108 एम्बुलेंस गाड़ियों के अंदर भी लू से बचाव व अन्य प्रकार के रोगों के प्राथमिक उपचार के लिए किट लगवाई गई हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के अब हो सकेंगे क्रिटिकल ऑपरेशन
एटा। मेडिकल कॉलेज के महिला एवं प्रसूति विभाग में जटिल शल्य चिकित्सा शुरू कर दी गई है। इससे कि महिलाओं को होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के ऑपरेशन अब यहीं पर हो सकेंगे। महिला एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि पिछले 5 दिन में तीन बेहद ही जटिल ऑपरेशन किए गए हैं। पहले महिलाओं को रसौली, ट्यूमर इत्यादि की समस्या से ग्रसित होने पर बाहर जाकर या निजी क्लीनिक पर ऑपरेशन करना पड़ता था। अब यह सुविधा मेडिकल कॉलेज की गायनी डिपार्टमेंट में शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने से हर वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा और बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें