फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। गांव मंडपुरा में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन

सुबह परिजन ने कमरे का दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई। पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
गांव मंडपुरा निवासी वीरेंद्र पाल उर्फ वीरे सिंह के दो पुत्र थे। इनमें बड़े पुत्र संतोष कुमार की करीब तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संतोष अपने पीछे एक बेटी छोड़ गया था। बताया गया है कि बड़े भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी देवर तीरथ पाल के साथ रह रही थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही दूसरे मकान में रहते थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तीरथ पाल की भाभी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से तीरथ पाल घर में अकेला रह रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे करीब उसकी चाची ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर तीरथ पाल का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

यह देखकर उन्होंने चीखना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें