फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीलिया से पीड़ित होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत

Thu, 06 Nov 2025 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड पवन का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। सीओ सिटी कार्यालय पर तैनात होमगार्ड की पीलिया की बीमारी के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। 3 नवंबर को ड्यूटी करते समय उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद आगरा में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव रेजुआ निवासी संतोष कुमार ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर के पवन कुमार (37) होमगार्ड थे। वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र में सीओ सिटी कार्यालय पर तैनात थे। 3 नवंबर को अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए यहां से हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार तड़के 3:30 बजे पवन की सांसें थम गईं। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। संतोष के मुताबिक चिकित्सक ने भाई को पीलिया की बीमारी बताई थी। 3 दिन तक चले इलाज के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। पवन के तीन बच्चे हैं 2 बेटी और एक बेटा। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी की बिगड़ गई हालत
बृहस्पतिवार को जब होमगार्ड का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी बार-बार रोते हुए बेहोश हो रही थी। यह देखकर परिवार वालों ने उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत सही होने पर परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें