एटा। गांव सौंहार निवासी एक छात्र भूपालपुर से ट्यूशन पढ़कर लौटते समय 2 नवंबर को लापता हो गया था। पुलिस ने अगले दिन ही छात्र को बागवाला थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्र को किशोर न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए।
सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि गांव सौंहार निवासी कक्षा 10 के छात्र आशीष के पिता नरेंद्र सिंह ने 3 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आशीष को अगले ही दिन सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और बृहस्पतिवार को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। यहां उसके बयान दर्ज कराने के बाद सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। बालक को पाकर परिजन के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिखाई दे रहे थे।