फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा दे स्वास्थ्यकर्मी ने ठगे 20 हजार

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के सामने विवाद के बाद लोगों 
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित पुष्पेंद्र ने सोेमवार को आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को मेडिकल कॉलेज के बाहर पकड़ लिया और 112 पर कॉल कर पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन

गांव चिलासनी थाना कोतवाली देहात निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी ने लगभग 3 वर्ष पूर्व वार्डबॉय के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। कहा कि 20000 रुपये दो तो तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे। बातों में आकर स्वास्थ्यकर्मी को बताई गई धनराशि दे दी। कुछ समय बाद जब नियुक्ति के बारे में पूछा तो कहा कि परेशान न हो जल्द ही तुम्हें ड्यूटी मिल जाएगी। एक वर्ष बीतने का बाद फिर से कहा तो टालमटोल करने लगा। नौकरी न लगवा पाने पर जब रुपये वापस मांगे तो उसने एक चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
इसके बाद रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। सोमवार को जब फोन कॉल के माध्यम से रुपये मांगे तो गालियां देने लगा। जब चाचा के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां स्वास्थ्यकर्मी अपने भाई के साथ आया और पिटाई करने का प्रयास करने लगा। यह देखकर पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। यह देख मेडिकल कॉलेज के गेट पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते के लिए बात कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें