जलेसर। तहसील क्षेत्र के ग्राम इसौली में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भीलनगर मार्ग के पास झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
डरे ग्रामीणों ने तत्काल सकरौली पुलिस और एसडीएम जलेसर भावना विमल को जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम और सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और आबादी से दूर उसके जंगल में छोड़ दिया। संवाद