फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों का सामान जला

Thu, 12 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपवाली के मौके पर आतिशबाजी चलाते समय जगह जगह आग की घटनाएं हुई। आग से लाखोें का सामान जल गया। पटाखा चलाते समय आठ बच्चे भी झुलस गए।
विज्ञापन

सोरों के गोला कुंआ में पटाखों से गिरी चिंगारी ने रामस्वरूप, ब्रजपाल, नन्नू, माली, हुकुम सिंह की 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। फायर कर्मियो ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। 
ढोलना के करनपुर में पटाखों की चिंगारी से बनवारी के पूरे के ढेर में आग लग गई। पटियाली के नगला जय किशन में पटाखे की चिंगारी से धनपाल के घर में आग लग गई। आग से उनकी चार बकरियां जलकर झुलस गईं। इसके अलावा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आग ने अन्य मकानों को भी चपेट में ले लिया। मोतीराम, सुनहरी लाल, करन, नेकसे का घरेलू सामान जल गया। जसवीर की पुत्री की शादी के लिए रखा समान व इंजन आग से जल गया। मिजाजी लाल, दिनेश के इंजन, कुटी मशीन जल गई। सुखराम का सामान जल गया।
विज्ञापन

नगला टीका में श्याम सिंह, नगल कुढ़ा में सामल दास की दो हजार की नकदी, घरेलू सामन जल गया। नरदौली में अनिल पाठक, नेत्रपाल, मुन्नी देवी के घरेलू सामान जल गए। नगला करन में भी आग से कई बुर्जी बिटोरे जल गए। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
ग्राम प्यामपुर में राकेट चलाते समय संदीप (15) का चेहरा झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनैाल में पप्पू के घर में पटाखे चलाते समय पुत्र अरुण (8), ईशात (10), पुत्री कनिष्का (15) झुलस गई। मोहल्ला मिश्रान में गोविंदराम के हाथ में चलाते समय अनार फट गया, जिससे वह झुलस गया। उनको अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रैफर कर दिया।
विज्ञापन

सहावर के रोशन नगर में नेत्रपाल, खेमकरन के घर में आग लग गई। नगल रते में धीरेंद्र सिंह के घर में आग लग गई। आग से उनकी झोंपड़ी जल गई। चेका में अभिलाख सिंह, महाराज सिंह के बिटोरा जलकर राख हो गए। एगवां में पटाखा चलाते समय विशेष (12)राम निवास झुलस गया। अमांपुर के गांव नगला गढ़ी में दीपावली के दिन बच्चे आतिशबाजी चलाते समय हाथ में ही बंब फटने से धमाका हो गया। जिससे अजेन्द्र(12), सोनू (13) निवासी नगला गढी झुलस गए। गंजडुंडवारा के ग्राम कादगंज में जलता पटाखा छप्पर पर गिरने से राम श्री पत्नी चुन्नी लाल राठौर का हजारों रुपये का घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्राम समसपुर में जलता पटाखा मकान के पीछे आग लग गई तेज हवा के चलते कालेखां के घर में आग लग गई। वो अपनी पुत्री सीमा की शादी की तैयारियाें के लिए दिल्ली गए थे।उसी मकान के समीप बने मुन्ने के मकान में तेज हवा के चलते आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें