सकीट क्षेत्र के ग्राम कुल्ला हवीवपुर में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग के बाद देखते ग्रामीण। संव
- फोटो : संतोष नगर स्थित ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें। वीडियो ग्रैव
सकीट। कस्बा सकीट के गांव कुल्ला हवीवपुर में शनिवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया किसान की बड़ी मात्रा में तैयार फसल जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि आसपास के खेत खाली थे वरना नुकसान और बढ़ सकता था।
ग्राम निवासी बलवीर सिंह के खेत में अचानक उठी आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगते ही गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े और बाल्टियों व पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल रहे लेकिन तब तक बलवीर सिंह की लगभग पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसान का कहना है कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी ही आग लगने का कारण बनी। अब परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। वहीं अवर अभियंता भूप सिंह से घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, लेकिन फोन न उठने के कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।