मारहरा के मोहकमपुर गांव में विवाद होता हुआ। स्रोत वीडियोग्रैब
मारहरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोहकमपुर में सोमवार को जमीनी बंटवारे को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। एक व्यक्ति ने अपने ससुरालियों के साथ मिलकर अपने घर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। परिवार के चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव के ही जयपाल सिंह के पुत्र प्रमोद पर जबरन जमीन का बंटवारा करने का आरोप है। वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत गांव नयाबांस से प्रमोद ने अपने साले और ससुराल के अन्य 15 से 20 व्यक्तियों को बुलाया जिसके बाद उन्होंने भतीजे और पिता के साथ जमकर मारपीट की। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। मारहरा थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।