फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गार्ड और एंबुलेंस संचालक में जमकर हुई मारपीट

Mon, 08 Dec 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ एक एंबुलेंस संचालक का विवाद शुक्रवार को गाड़ी हटाने की बात पर हो गया। शनिवार को फिर से विवाद हुआ। गार्ड का आरोप है कि बेटे के दोस्त को एंबुलेंस संचालक अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गया और जान लेने की नीयत से कनपटी पर तमंचा लगाकर फायर किया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि सड़क पर खड़ी एंबुलेंस के पास आकर गार्ड ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों से प्राथमिकी लिखाई गई हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक हरेंद्र निवासी मेहनी थाना मारहरा ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं। 5 दिसंबर को दोपहर के समय पोस्टमार्टम गृह पर ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि सागर शर्मा निवासी कृष्णा विहार ने अपनी एंबुलेंस गेट के सामने खड़ी कर दी। जब हटाने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी और रायफल छीनने का प्रयास किया। उस समय लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

इसके अगले दिन जब नाइट ड्यूटी पर थे तो बेटा अमित अपने दोस्त सचिन के साथ खाना देने आया। उसी समय सागर शर्मा अपने साथी सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ शर्मा, भोला और 8 अन्य अज्ञात लोगों के साथ वहां आ धमका। पहले तो सचिन को पीटा उसके बाद जबरन एंबुलेंस में डालकर ले गए। आरोप है कि सचिन को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की नीयत से उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि कारतूस मिस हो गया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सागर शर्मा ने हरेंद्र, सचिन, अमिताभ, छोटा, साहिल और 7 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध पर हरेंद्र ने लाइसेंसी राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें