फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो दर्जन पशुओं की मौत; 5 लोग गंभीर घायल

Mon, 08 Dec 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई। वहीं ट्रक सवार पांच लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
ट्रक पलटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट में सोमवार सुबह करीब 7.00 बजे आसपुर मार्ग पर बाबली नहर के पास पशुओं से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई। कई पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सकीट पर उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक  उपचार के बाद  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि ट्रक में झांसी से 52 पशु भरकर अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। सकीट आसपुर मार्ग पर बाबली नहर के पास हादसा हो गया। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें करीब दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई। ट्रक पलटने की सूचना पर गांव के लोग और सकीट पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बारे में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें