फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मक्का बेचकर घर लौट रहे किसान को घेरकर पीटा

Wed, 06 Aug 2025 09:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मक्का बेचकर घर लौट रहे किसान को रास्ते में घेरकर पीटा गया। उसकी जेब में रखे हुए 90000 रुपये गिर गए। पीड़ित ने थाना मारहरा में गांव भांवन नगर निवासी पुरुषोत्तम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव त्रिलोकपुर निवासी मोनू पंडित ने बताया कि 2 जुलाई को वह मोहनपुरा मंडी में मक्का बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव भांवन नगर के पास पहुंचा तो पुरुषोत्तम मिला और रोककर गालियां देने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
उसके जाने के बाद जेब में हाथ डालकर देखा तो मक्का बेचकर मिले लगभग 90000 रुपये नहीं थे। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें