फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मटर बेचकर लौट रहे किसान को पीटकर बीस हजार रुपये छीने

Tue, 24 Feb 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कासगंज-सिकंदराराऊ रोड पर स्थित मोहनपुरा मटर मंडी से मंडी बेचकर घर लौट रहे किसान से कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर बीस हजार रुपये छीन लिए। मामले में थाना पुलिस के कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित किसान ने मंगलवार को एसएसपी श्याम नरायन सिंह से शिकायत की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर श्यामपुर निवासी किसान रामनाथ सिंह ने एसएसपी से की शिकायत में बताया रविवार को उसने मोहनपुरा की मंडी में मटर बेची थी। मटर बेचने के बाद वह एक जीप से वापस गांव लौट रहा था। गांव में घुसते ही गांव के कैलाश, शीलेंद्र, सुनील ने तमंचे के बल पर वाहन को रुकवा लिया। वाहन के रुकते ही आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे जबरन जीप से खींचकर उतारकर लाठी-डंडों से पीटने लगे।
पीड़ित किसान ने हमलावरों पर मटर बेचकर मिले बीस हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने कहा मामले की जानकारी पर थाना पुलिस के कार्रवाई न किए जाने पर एसएसपी से शिकायत की है। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा पीड़ित किसान का आरोप गलत है, उसने थाने पर कोई जानकारी नहीं दी। एसएसपी कार्यालय से मिले शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें