फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा देकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड के दोनो आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
एटा। सकीट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब किशोरी परीक्षा देकर पैदल घर लौट रही थी।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई की ओर से सकीट कोतवाली में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने सीओ सकीट व थाना प्रभारी विदेश राठी को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच की और दोनों युवकों की पहचान की। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान आलोक (19) निवासी मोहल्ला उरेना थाना सकीट ओमकार निवासी मोहल्ला कटरा, थाना सकीट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें