मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों से अभद्रता करते चिकित्सक। स्रोत वीडियोग्रेब
एटा। मेडिकल कॉलेज के नाक, कान, गला (ईएनटी) विभाग में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) से पीड़ित चिकित्सक को तैनात कर दिया गया। बीमारी के कारण शुक्रवार को चिकित्सक ने मरीज और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के साथ अभद्रता कर दी। बोले कि मैं यहां का मालिक हूं। दिस इज माई ओपीडी, आई एम द डॉक्टर। मेरी इजाजत के बिना यहां कोई नहीं आ सकता। वीडियो वायरल होने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जांच के लिए समिति गठित की है।
मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर ईएनटी विभाग संचालित है। शुक्रवार को यहां पर 200 से अधिक मरीज कान, नाक व गला ईएनटी से संबंधित पहुंचे। विभाग में जूनियर रेजीडेंट डॉ. कुनाल त्यागी की ड्यूटी मरीजों को देखने के लिए लगाई गई थी। इस दौरान वह किसी बात पर भड़क गए और अभद्रता करने लगे। मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा से की गई। इस पर वह उनसे भी अभद्रता करने लगे।
इससे पहले चिकित्सक की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लगाई गई थी। इधर भी मरीजों से शिकायत मिलने पर ईएनटी विभाग की ओपीडी में तैनात किया था।