एटा। जैथरा जा रहे दंपती की बाइक का अगला पहिया पंक्चर हो गया। इसकी वजह से बाइक फिसल गई और दोनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में 9 लोग घायल हुए हैं।
शहर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रोहन ने बताया कि मंगलवार को पत्नी सुनीता के साथ कस्बा जैथरा स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में कुसाड़ी गांव के पास बाइक का अगला पहिया पंक्चर हो गया और फिसल गई। इसकी वजह से दोनों ही लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां इलाज चल रहा है।
इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सोनू निवासी रामपुर और काशी व ऊषा निवासी अमांपुर जिला कासगंज, सतीश चंद्र निवासी पुरांव थाना मलावन, किशन निवासी भगीपुर कोतवाली नगर, रामवीर निवासी असरौली कोतवाली देहात, पंचम सिंह और जतिन निवासी पवांस, जसविंदर निवासी दत्तपुर थाना सकीट घायल हुए हैं। इसमें से जतिन और पंचम को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।