फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माघ मेले में नशे में ड्यूटी करने पहुंचा सिपाही, निलंबित

Sat, 03 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नशे की हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पड़ा सिपाही भूरा सिंह। संवाद - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
एटा। प्रयागराज में माघ मेले के लिए अलीगंज थाने से सिपाही को ड्यूटी पर भेजा गया। उसने वहां शराब पीकर अनुशासनहीनता की तो वापस भेज दिया गया। मुख्यालय पर शिकायत आते ही सिपाही को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को देर रात सिपाही बस स्टैंड पर शराब के नशे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

अलीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यहां तैनात सिपाही भूरा सिंह को लगभग 15 दिन पूर्व माघ मेला ड्यूटी के लिए प्रयागराज भेजा गया था। वहां पर शराब पीकर अनुशासनहीनता करने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भूरा सिंह को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद सिपाही प्रयागराज से कार्यस्थल लौट रहे थे। शुक्रवार की देर रात बस स्टैंड के पास नशे की हालत मिले। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से सूचना पर कोतवाली नगर से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सिपाही की पहचान की। होश में आने के बाद वहां से चला गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलते ही सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें