फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिंदगी पर भारी पड़ा नशीले पदार्थों का कॉकटेल

विज्ञापन
परिजन से पूछताछ करतीं डीएम एम अरुन्मोली। संवाद
विज्ञापन
एटा। शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की मौत के मामले में अधिकारी जांच में जुट गए हैं। प्राथमिक जांच में शराब और भांग के गोली का एक साथ सेवन की बात सामने आई है। इसके साथ गांजा भरी हुई सिगरेट का सेवन भी उन्होंने किया। कम उम्र के युवकों के लिए यह कॉकटेल जानलेवा साबित हुआ।
विज्ञापन

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर में एक साथ तीन दोस्तों की मौत होने के मामले में प्राथमिक जांच हुई। प्राइमरी विद्यालय में बैठकर शराब के साथ अन्य नशीले पदार्थों को मिलाकर कॉकटेल पार्टी करने की बात सामने आई है। मृतक अजीत के चाचा जवाहर सिंह ने बताया कि इसी वजह से शायद इन लोगों को परेशानी हुई। एक साथ तीन युवकों की मौत के बाद गांव किशोरपुर से लेकर पोस्टमार्टम तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. इलामारन और एएसपी श्वेताभ पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी एम अरुन्मोली और एएसपी क्राइम, एसडीएम सदर श्वेता सिंह, सीओ सकीट नितीश गर्ग व सीओ सिटी कार्तिका सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां परिजन व अन्य ग्रामीणों से करीब डेढ़ घंटे तक हर पहलू पर बात की। इधर जीतू की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो माह की एक बेटा भी है। मासूम के सिर से पिता का साया उठने से हर कोई द्रवित है।
विज्ञापन



-
कभी-कभी पीते थे शराब
गांव के ही एक युवक ने पुलिस को बताया कि मृतक आपस में अच्छे दोस्त थे। यह लोग प्रतिदिन शराब पीने के आदी नहीं थे। जब कोई त्योहार या विशेष मौका होता था तो पीते थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद तीनों ने गांजे से भरी सिगरेट के कश भी लिए थे।
-
छह माह के अंदर दूसरी घटना, जांच के नाम पर लीपापोती
इससे पूर्व 28 मई 2026 को अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में भी दो लोगों की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। उस मामले में भी आबकारी विभाग ने लीपापोती कर दी। चेकिंग के नाम पर औपचारिकताएं पूरी करने की वजह से मामले बढ़ रहे हैं। इसी वजह से बुधवार को किशोरपुर में तीन युवकों की जान चली गई। घटना के बाद निधौली कलां के मनौरा चौराहा स्थित शराब की दुकान को सील कर दिया गया है। वहां के स्टॉक और शराब की सैंपल जांच के लिए भेज जाएंगे।
-वर्जन-
शराब पीने से तीन युवकों की मौत हुई है। मौके पर एसएसपी और अन्य पुलिस व आबकारी अधिकारी पहुंचे हैं। गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -एम अरुन्मोली, डीएम
विज्ञापन

परिजन से पूछताछ करतीं डीएम एम अरुन्मोली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें