फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुआल में आग लगाने से रोका तो घर में घुसकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलूखेड़ा गांव में खेत में रखे धान के पुआल में आग लगाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार लोगों ने घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक के कंधे पर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सकरौली क्षेत्र के गांव जलूखेड़ा निवासी रेफी उर्फ छोटू ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही अतेंद्र उर्फ पप्पू, अंकित, अवकुश और शिवम उसके खेत में रखे धान के पुआल में आग लगा रहे थे। जानकारी होने पर वह अपने भाई रिंकू के साथ खेत पर पहुंचा। आग लगाने का विरोध करते हुए कारण पूछा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद वे वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद चारों आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे, सरिया और तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गए। वहां हमला कर पीटा, जिससे उसके कंधे पर चोट आई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें