फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गृहक्लेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अरवेंद्र सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के दरवपुर गांव में शनिवार सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। गृहक्लेश के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

दरवपुर निवासी अरवेंद्र सिंह (43) गांव अहरमई स्थित विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भतीजे गगन कुमार ने बताया कि उनकी पहली पत्नी सुमन देवी गांव के ही स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। उनकी बीमारी से मौत हो गई। उनके स्थान पर अरवेंद्र सिंह को नौकरी मिल गई।
पहली पत्नी से 16 वर्षीय बेटा और 19 वर्षीय बेटी है। पांच साल पहले उन्होंने नगला खिल्ली निवासी नीरू से दूसरी शादी कर ली। दोनों लोग एटा के संजय नगर में किराए के मकान में रहने लगे। यहां दोनों के बीच हर रोज विवाद होने लगा। गृहक्लेश के कारण अरवेंद्र दो दिन पहले अपने गांव चले गए। यहां शनिवार को उन्हाेंने रात को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह के समय उनके बेटे ने फंदे से लटकता हुआ देखा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर एकत्रित हुए परिजन और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि परिजन की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन मृतक की दूसरी पत्नी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें