फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र में घुसा नालियों का पानी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में आ रहे नालियों के पानी से कर्मचारी दहशत में हैं। इन्हें करंट आने का खतरा बढ़ गया है। बिजली के काम नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन

नालियों के अभाव में हो रहा जल भराव विद्युत व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रहा है। नालियों का पानी विद्युत उपकेंद्र में घुसने के चलते यहां अव्यवस्थाएं और बढ़ गई हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता धनराज सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान अशोक उपाध्याय ने गंगापुर की नाली बनवाकर उनके विद्युत उपकेंद्र पर आकर छोड़ दी है। जिससे पूरे मोहल्ले का पानी उनके केंद्र में आ गया है। जिससे विद्युत उप केन्द्र में होने बाले छोट- छोटे फाल्ट सही नहीं हो पा रहे हैं। जिससे विद्युत सप्लाई की समस्या बनी हुई है। जब तक विद्युत उप केंद्र में घुसे हुए पानी नहीं सूख जाता तब तक उपभोक्ताओं के सामने बिजली आपूर्ति का संकट बढ़ गया है। विद्युत कर्मचारियों केपी सिंह, बंटी, हरीसिंह, सतीश चंद्र, प्रमोद आदि ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र में भरे पानी को क्या वह स्वयं रोकेंगे या फिर नालियां बनवाएंगे।
-राजकुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, एटा।

ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते बढ़ी अव्यवस्था की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी।
-वीके सिंह, सहायक अभियंता विद्युत, एटा।


धनाभाव में निर्माण कार्य रुक गया है। धन मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। स्थाई समाधान के लिए बिजली विभाग को अपनी दीवार ऊंची कर लेनी चाहिए।
-अशोक उपाध्याय, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें