फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को पकड़ने में एटा आगे, अलीगढ़ पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपराधियों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने के लिए चलाया गया धरपकड़ अभियान में एटा पुलिस अव्वल रही है। दो दिवसीय अभियान के दौरान एटा पुलिस ने कार्रवाई के मामले में अलीगढ़ को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

डीआईजी अलीगढ़ मंडल मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए मंडल भर में दो दिवसीय अभियान पिछले दिनों चलाया गया था। डीआईजी के निर्देशन में चली कार्रवाई के बाद एटा पुलिस आगे रही। अभियान में अलीगढ़ मंडल में कुल 544 आरोपी पकड़े गए। अलीगढ़ पुुलिस ने 165, एटा ने 273, हाथरस 72, कासगंज पुलिस 34 आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही।

अभियान में हुई धरपकड़
जिला आरोपी
अलीगढ़ 165
एटा 273
हाथरस 72
कासगंज 34

मामला निस्तारण में नंबर दो पर रहा एटा
एटा। सालों से लंबित पड़े मामलों के निस्तारण को लेकर डीआईजी अलीगढ़ द्वारा नवंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मामला निस्तारण करने के मामले में एटा पुलिस दूसरे स्थान पर रही। इसमें 2011-12-13 के कई मामले ऐसे थे, जो लंबित पड़े थे। अभियान के तहत मंडल पुलिस ने ऐसे 2603 मामलों का निस्तारण किया। अलीगढ़ पुलिस ने 996, एटा ने 685, हाथरस ने 635 और कासगंज पुलिस ने 287 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें