फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीट और सकरौली में चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा /जलेसर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नए सदस्य बनाए जाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष सकीट देहात देवेंद्र सिंह भदौरिया ने टीम के साथ गांव उम्मेदपुर, नैनपुर, सउआपुर गांवों में सदस्यता शिविर लगाकर नए सदस्य बनाए। सकीट देहात मंडल अध्यक्ष भदौरिया ने बताया कि गांवों में भी भाजपा से जुड़ने का लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। महामंत्री वासुदेव वर्मा, जसवीर सिंह तोमर, माधव पांडेय, श्याम सोलंकी , नरेंद्र भदौरिया ने गांवों में करीब 570 सदस्य बनाए। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि भाजयुमो को 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस मौके पर कुलदीप कुमार शाक्य, मोहित यादव, उर्वेश शाक्य, रनवीर सिंह, दुलारे सिंह, माधव पांडेय मौजूद थे। जलेसर में मोर्चा मंडल देहात के तहत गांव सकरौली स्थित एसवीएस इंटर कॉलेज में ऑनलाइन सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। देहात मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिसौदिया ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है। 15 दिसंबर तक अभियान को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सतेंद्र ठाकुर, मोनू ठाकुर, आदेश कुमार, अंकित पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें