एटा। रोडवेज बस स्टैंड के पास तेजगति में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से अन्य युवक घायल हो गया। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जिला फर्रुखाबाद के थाना समशाबाद के गांव कटरी चौकी निवासी शेर सिंह ने कोतवाली नगर में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गत 25 नवंबर की रात उनका भाई देवेंद्र किसी काम से एटा आया था। गांव जाने के लिए कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर खड़ा था। तभी तेजगति में आते ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उधर, कोतवाली नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सलमान खां ने एक वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गत चार नवंबर को वह बाइक से जा रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।