फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवप्रताप को मिला मुख्यमंत्री का बधाई संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मारहरा। अमर उजाला द्वारा गत दिनों लखनऊ में आयोजित किए गए मेधावी छात्र सम्मान समारोह में एटा के छात्र शिवप्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्केच उन्हें भेंट किया था। अपना फोटो देख मुख्यमंत्री काफी गदगद हुए और छात्र के इस कार्य की सराहना कर उन्होंने बधाई संदेश भेजा है।
कस्बा मारहरा के बड़ा बाजार निवासी रामनिवास प्रभाकर के छोटे पुत्र शिवप्रताप सिंह ने मारहरा के एमजीएचएम इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जिले में 94.33 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया था। उनके पिता इसी विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवप्रताप सिंह ने बताया कि उनका सम्मान अमर उजाला द्वारा किए जाने और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाने से उनके हौसले और बुलंद है। पिछले शनिवार को उन्हें सीएम अखिलेश यादव द्वारा भेजा गया बधाई संदेश पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने अपने स्केच की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री का बधाई संदेश मिलने के बाद कस्बा के लोग भी शिवप्रताप के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता का कहना है कि उनके कालेज के छात्र ने प्रदेश में भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें