फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में निरुद्ध बंदी ने चाकू से काटा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध बंदी प्रमोद ने बुधवार सायंकाल चाकू से हाथ काट लिया। आरोप लगाया है कि जेलर द्वारा मारपीट करने पर उसने यह कदम उठाया। साथ ही गुरुवार सुबह फिनाइल भी पी ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जेलर ने बंदी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी प्रमोद एक हत्या के मामले में चार साल से जिला जेल में निरुद्ध है। गुरुवार की दोपहर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए गए प्रमोद ने आरोप लगाया कि जेलर ने उससे किसी काम की कही। इस पर उसने मना कर दिया। इस पर जेलर ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने बुधवार शाम चाकू से हाथ काट लिया, वहीं फिनाइल भी पी ली। हालत बिगड़ने पर जेल पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इधर, जेलर एएन त्रिपाठी का कहना है कि कई दिनों से बंदी बीमारी का बहाना बना जिला अस्पताल में भर्ती होना चाहता था। मगर उन्हाेंने जेल में ही चिकित्सक द्वारा इलाज कराया। बुधवार रात बंदी ने ट्यूब लाइट निकालकर खुद को मार ली। बाद में वह मरहम-पट्टी भी नहीं करा रहा था। जिला अस्पताल आने की जिद पर अड़ा था। समझा-बुझाकर उसके पट्टी की गई। बंदी द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने हाथ भी चाकू से नहीं काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें