एटा। अगवा की गई किशोरी के साथ चार लोगों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस घटना की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हूई है। दूसरी तरफ घर में घुसकर एक व्यक्ति ने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 17 जून को वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ मलावन स्थित एक गांव में मायके जाने के लिए बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि तभी एक सफेद रंग की बोलेरो वहां आकर रुकी। ड्राइवर ने उन्हें गांव तक छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। इन लोगों उन्हें मंडी समिति पर उतार दिया और बेटी को गाड़ी में जबरन अगवा कर ले गए। बाद में नीलेश निवासी नगला धनी थाना कुरावली मैनपुरी, संजू निवासी नगला धनी कोतवाली देहात सहित चार लोगों ने बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
इधर, कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 21 जून को उनकी आठ वर्षीय बेटी घर पर थी, तभी ओमप्रकाश उनके घर में घुस आया। बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।