एटा (ब्यूरो)। कोतवाली नगर के शिकोहाबाद रोड स्थित एक मोहल्ला में पुलिस एक महिला को ससुराल छोड़ने पहुंची। ससुरालीजनों व मोहल्ले वालों ने इसका विरोध किया। इस पर पुलिस लौट गई।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की कुछ साल पहले निधौली रोड निवासी एक महिला के साथ शादी हुई थी। बाद में किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। बताते हैं कि महिला द्वारा महिला थाने में की गई शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस महिला को ससुराल छोड़ने गई। मगर ससुराल वालों ने विरोध किया। आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं घर में महिलाएं होने के कारण उन्होंने पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। पुलिस ने काफी देर तक गेट खोलने की कोशिश की। विरोध बढ़ता देख पुलिस उल्टे पांव लौट आई।
---