फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की पेयजल व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर पालिका द्वारा संचालित पेयजल योजना पिछले दो माह से गड़बड़ा जाने से नगरवासियों में रोष है। गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष और सभासद अब्दुल कलाम अंसारी ने कहा कि लोगों के लिए पानी पहली आवश्यकता है। पूरा क्षेत्र खारे पानी का होने के कारण पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति पर ही लोग जीने को मजबूर हैं, लेकिन पिछले दो माह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी ही नहीं पहुंच रहा। इससे खासी परेशानी हो रही है।
वहीं, कस्बे के दर्जनों हैंडपंप भी खराब पडे़ हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद पेयजल व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, वार्ड नंबर 16 जो किला पर स्थित है और नगर परिषद कोतवाली भी इसी क्षेत्र में बनी है। इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक और दलित जाति के लोग रहते हैं। जहां पिछले दो माह से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी सुनील दिवाकर, मुश्ताक अंसारी, कमरुद्दीन खान, लाडली खान, अफताब अंसारी, वकील अख्तर आदि ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में पेयजल व्यवस्था में सुधार न हुआ तो पालिका का घेराव एवं अन्य आंदोलनात्मक कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें