फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में कुल्हाड़ी मार किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेटे से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए युवक ने उसके पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। परिवारीजनों ने उसे लहूलुहान स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह लगभग दस बजे की है। कोतवाली नगर के मोहल्ला हिंदूनगर निवासी औशाफ वारसी के सिर पर मोहल्ले के ही मोनू पुत्र सुभाष ने पीछे से कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इस संबंध में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताते हैं कि सोमवार रात घायल के बेटे अनीस और आरोपी मोनू में झगड़ा हो गया था। उस झगड़े का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।
उधर, थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के मोहल्ला मीरन थोक कस्बा भरगैन निवासी अब्दुल हसन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मोहल्ले के ही आजाद अली ने दस लोगों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की नियत से फायरिंग की। दूसरे पक्ष से आजाद अली ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि मोहल्ले के ही मो. हसन ने चौदह आरोपियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की नियत से फायरिंग की है। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें