फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यात्रियों को जहरखुरानी कर उड़ाए हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली से घर लौट रहे दो यात्रियों को रोडवेज बस में बैठे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना डाला। शातिर जहरखुरानों ने उनके पास से हजारों की नकदी साफ कर दी। बस चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में जहरखुरानी की घटनाएं चरम पर पहुंच रही हैं। आए दिन एक या दो यात्री इसके शिकार हो रहे हैं। सुखवीर (20) पुत्र विजय सिंह निवासी कठिंगरा थाना औंछा मैनपुरी और अजय कुमार निवासी नगला राना थाना अवागढ़ दिल्ली स्थित किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार की रात को दोनों अलग-अलग बसों से घर लौट रहे थे। उसी दौरान जहरखुरानों ने दोनाें को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिन्हें बेहोशी की हालत में बस चालकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश में आए सुखवीर ने बताया कि उसे जहरखुरान ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके पास से आठ हजार की नकदी, मोबाइल आदि सामान, जबकि अजय कुमार के पास से दो हजार की नकदी मोबाइल साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें