फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट और जिलाधिकारी आवास के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेजी पकड़ने लगी है। इसी के साथ ही किसान भी भूमि के मुआवजे को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा राशि 65 लाख प्रति हेक्टेयर निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जिलाधिकारी आवास एवं कलक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस जमीन में खेती करके वे अपना परिवार पाल रहे हैं। भूमि अधिगृहीत हो जाने से परिवार पालना भारी पड़ जाएगा। ऐसे में उचित मुआवजा पाकर ही इस समस्या से पार पाया जा सकता है। किसानों ने 65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुुआवजा राशि निर्धारित कर मुआवजा देने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में अभिलाख सिंह यादव, अनार सिंह यादव, विद्याराम सिंह, सोरन सिंह, मूल चंद्र वर्मा, दिगम्बर यादव, कालीचरन यादव, कुमर पाल, महेंद्र, मनोज यादव, सत्य प्रकाश वर्मा, चंद्रभान गोला, जगवीर सिंह, तालेवर, जगजीत आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें