फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा । जसरथपुर क्षेत्र के गांव गयासिंह पुर में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने जसरथपुर थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मासूक खान निवासी ग्राम गयासिंहपुर और समसुल खान ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। इसमें मासूक खान को पराजय का सामना करना पड़ा था। आरोप है कि शुक्रवार को मासूक खान का पुत्र फुरकान अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था। उसी दौरान समसुल ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया, जहां बंदूक से फायर कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसका भाई घायल हो गया। इसके साथ ही पीड़ित फुरकान को आरोपियों ने गले में रस्सी का फंदा डाल उसे जान से मारने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें