फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट पर खाद-बीज की आठ दुकानों के लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद में संचालित खाद-बीज दुकानों पर हो रहे मिलावट के खेल की पोल खुलने लगी है। गत माह हुई छापामार कार्रवाई में भरे गए दर्जन भर से अधिक नमूने में से आठ के फेल होने पर विभाग ने संबंधित दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। कार्रवाई से हड़कंप है।
विज्ञापन

जनपद में किसानों का शोषण नहीं रुक रहा। खाद, बिजली, पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को नकली बीज-खाद से भी छला जा रहा है। इसका खुलासा प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट से हो गया है। जनपद में नकली एवं मिलावटी खाद बीज की शिकायतें बढ़ गई ंथीं। इसे लेकर कृषि विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी। गत माह उपकृषि निदेशक आरपी चौधरी के नेतृत्व में भरे गए दर्जन भर सेैंपल की आई जांच रिपोर्ट में आठ के सैंपल रिपोर्ट फेल हो गई हैं। मेरठ एवं लखनऊ स्थित प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में इनके अमानक होने की पुष्टि की गई है। उप कृषि निदेशक चौधरी ने सभी आठ दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।
निरस्त हुई दुकानों में किसान सेवा केंद्र अवागढ़, जय अंबे बीज भंडार अवागढ़, बजरंग बीज भंडार अवागढ़ के राई व सरसों के बीज का सेंपल भरे गये थे। वहीं भोला बीज भंडार अवागढ़, हरिओम खाद-बीज भंडार अवागढ़, दीक्षित खाद भंडार मारहरा, यादव खाद भंडार नगला ख्याली, वर्मा खाद-बीज भंडार कासगंज रोड एटा से जिंक व डीएपी खाद के सैंपल में मिलावट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रबी की फसल की तैयारियों में जुटे किसान निजी विक्रेताओं द्वारा ही नहीं ठगे जा रहे, बल्कि इन्हें शासन, सहकारिता विभाग से भी राहत नहीं मिल रही। सहकारी केंद्रों पर जहां खाद बीज की किल्लत बताई जा रही है, वहीं निजी प्रतिष्ठानों पर भी किसानों को मिलावट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें