फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों के उपकरण चोरी, छह गांवों में बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की मशीनों से उपकरण चोरी होने से कसबा समेत छह गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। अवर अभियंता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार की रात चोरों ने मशीनों के लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। इससे उप केंद्र से संबंधित कसबा सहित आधा दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। उपकेंद्र के अवर अभियंता धनराज सिंह ने थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
कसबा समेत छह गांवों में बिजली ठप होने से गेहूं के पलेवा के लिए सिंचाई का संकट हो गया है। किसानों का कहना है कि उप केंद्र की मशीनों को जल्द सही करा कर बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई तो सिंचाई का संकट और अधिक गहरा जाएगा। अवर अभियंता धनराज सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उपकरण मिलते ही मशीनों की मरम्मत जल्द करा कर बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें