फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव टला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए 30 नवंबर को होने वाला चुनाव शिकायतों पर गंभीर होते हुए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने टाल दिया है। अब 30 दिनों के अंदर दो प्रेक्षकों की निगरानी में चुनाव कराने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को चुनाव टलने की सूचना मिलने पर कुछ अधिवक्ता खुश थे, तो कुछ के चेहरों पर मायूसी दिखाई दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई थीं। इसके तहत 21 को नामांकन और 30 नवंबर को चुनाव घोषित किया गया था। इसकी पूरी जिम्मेदारी बार कमेटी के कंधों पर थी। इस पर कुछ अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में शिकायतें दर्ज कराते हुए कमेटी द्वारा चुनाव न कराने की मांग की थी। शिकायतों पर गंभीर बार काउंसिल ने चुनाव कार्यक्रम को रद्द कर दिया। साथ ही आदेश जारी किया कि दो प्रेक्षकों की निगरानी में अगले 30 दिन के अंदर चुनाव कराया जाएगा। इन्हें बनाया गया प्रेक्षक। बार अध्यक्ष और महासचिव ने बताया कि चुनाव के लिए बार काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा बलवंत और अरुण कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनकी निगरानी में ही चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक के बाद हो सकेगी तिथि निर्धारित। बार अध्यक्ष एवं महासचिव का कहना है कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षकों के साथ बैठक आयोजित होने के बाद ही इन तीस दिनों में कोई तारीख निश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें