फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के कौशल ने किया कायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जैथरा/मारहरा। एटा, जैथरा और मारहरा में चल रही तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

सर्वोदय इंटर कालेज नाजिरपुर सकीट के क्रीड़ास्थल पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान एसओ सकीट महीपाल सिंह ने समापन किया। वहीं राजकीय इंटर कालेज एटा में भी ब्लाक स्तरीय वार्षिक रैली कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी रामवीर सिंह यादव रहे। संयोजक प्रधानाचार्य जीआइसी रामनरेश सिंह सोलंकी रहे।
वहीं सकीट में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रदीप कुमार पालीवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, रामदास वर्मा, गंगा सिंह, जगदीश सिंह आदि थे। जीआइसी में डा. मनोज कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य जीजीआईसी उमा शर्मा, जीजीआईसी लालगढ़ी मंजू चौहान एवं व्यायाम शिक्षक नेमसिंह चौहान, अशोक यादव, विशांत कुलश्रेष्ठ आदि थे।
विज्ञापन

जैथरा के नेहरू स्मारक इंटर कालेज के तत्वावधान में गांधी सार्वजनिक इंटर कालेज में चल रही खेल प्रतियोगिताओं का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने किया। वहीं मनोज कुमार, सीमा, गुड्डू, साधना, अमरजीत तथा सोनी ने अपने-अपने स्कूल के लिए प्रतियोगिता जीत मान बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान, सतीश राजौरिया, आरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, सुरेश पालीवाल आदि थे।
मारहरा के माध्यमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तर की रानी अवंती बाई इंटर कालेज में चल रही खेल प्रतियोगिता का भी समापन हो गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रामस्वरूप सागर, खेल प्रभारी शिवकुमार सिंह, रामनाथ वर्मा द्वितीय, रघुवीर सिंह, रामनिवास प्रभाकर, मनेंद्र कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें