फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ड्राइवर को पीट कर कार में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित राम दरबार के सामने रविवार को रोडवेज बस से मामूली रगड़ लगने पर कार सवार पांच लोगों ने बस ड्राइवर को पहले तो जमकर पीटा, बाद में उसे कार में डालकर ले जाने लगे। सक्रिय हुए आसपास के लोगाें ने चालक को उनके कब्जे से छुड़ाया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

अशोक कुमार गुप्ता कासगंज रोडवेज डिपो में चालक हैं। रविवार की दोपहर को वह एटा से रोडवेज बस को कासगंज के लिए लेकर जा रहे थे। उसी दौरान शहर के जीटी रोड स्थित रामदरबार के सामने उनकी बस एक इंडिका कार में टच हो गई। इसे लेकर कार में सवार पांच आरोपियों ने चालक को बस से नीचे उतार पहले तो जमकर पीटा, बाद में उन्हें जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। सक्रिय हुए आसपास के लोगाें ने चालक को उनके चंगुल से छुड़ाया और मामले की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आरोपी कार सहित फरार हो गए, वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें