फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की विदाई समारोह में फायरिंग, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दाउद गंज में शनिवार को बारात के विदाई समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। आरोपी शादी का निमंत्रण नहीं देने से खिन्न था। फायरिंग में कोई हताहात नहीं हुआ। हालांकि समारोह में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने आरोपी की बंदूक छीन ली, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला। मामले की रिपोर्ट दूल्हे के भाई ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दाउद गंज निवासी रामरहीश की पुत्री की बारात शुक्रवार को जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव खिरना से आई थी। शनिवार की दोपहर को बारात की विदाई समारोह चल रहा था। उसी दौरान गांव निवासी उमेश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी से लाइसेंसी बंदूक छीन ली, लेकिन आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को छीनी गई बंदूक सौंप दी गई। रामरहीश ने बताया कि पुत्री की शादी का निमंत्रण उमेश को नहीं दिया था। इससे खिन्न होकर उमेश ने फायरिंग की। पुलिस ने बंदूक अपने कब्जे में ले ही है। घटना की नामजद रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें