एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में ढाबे पर काम करने वाले युवक अरविंद की मौत की गुत्थी और उलझती जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद मामला हत्या का बनता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार अरविंद की मौत सिर पर भारी चीज के प्रहार से हुई है। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने बजरंग ढाबा पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दाबे का मालिक मौके से फरार हो चुका था।
विदित हो कि बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिराऊ निवासी 20 वर्षीय अरविंद जाटव पुत्र होरी लाल करीब चार महीने से जीटी रोड स्थित बजरंग ढाबा पर हलवाई का काम किया करता था। जिसे मंगलवार रात में अरविंद की तबियत खराब हो जाने पर ढाबे के मालिक कौशलेंद्र यादव ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा कर फरार हो चुका थ। जब अरविंद के पिता अस्पताल में पहुंचे तो वह मृतावस्था में मिला। मृतक के सिर तथा पीठ में गहरे चोट के निशान पाए गए थे। मृतक के पिता होरीलाल ने ढाबे के मालिक कौशलेंद्र यादव के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके बेटे ने मालिक से त्यौहार मनाने को लेकर चार महीने की पगार मांगी थी जिसको लेकर मालिक ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी है। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो कि अरविंद की हत्या सिर पर भारी चीज से प्रहार करने से हुई थी। वही सीओ आरबी चौरसिया ने आरोपी को पकड़ने के लिए ढाबा पर छापा मारा। लेकिन आरोपी पहले से ही फरार हो चुका था।