फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

949 मतदाता डालेंगे स्थानीय प्राधिकरण चुनाव में वोट

Sun, 07 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-एटा, कासगंज-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण की मतदाता सूची जारी हो गई है। सूची में 781 त्रिस्तरीय पंचायत के एवं 168 स्थानीय निकाय के मतदाताओं को शामिल किया गया है। सूची को विकास खंड बार तैयार किया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव की तिथि तीन मार्च निर्धारित की है।  इस चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष, सभासद अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। जिले में जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख नए चुने जा चुके हैं, लेकिन उन्हें वोट डालने का मौका इस बार नहीं मिलेगा। इस बार चुनाव में पुरानी जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान अपना वोट डाल सकेंगे। चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदाता सूची जारी कर दी है। चुनाव की जो सूची तैयार की गई है उसमें 523 पुरुष एवं 426 महिला मतदाता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें