फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 811 नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रथम चरण में होने जा रहे ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। नामांकन के लिए विकास खंड कार्यालयों पर दिनभर लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन


जिसके चलते देर शाम तक विकास खंडों में नामांकन पत्र जमा होते रहे। अलीगंज में नामांकन के पहले ही दिन 441 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों और 82 ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। जैथरा में 248 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों के अलावा 70 ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
नामांकन के पहले ही दिन ब्लॉकों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की लाइनें लगीं। इस दौरान उम्मीदवारों के साथ आए सैकड़ों समर्थकों की भीड़ भी विकास खंड कार्यालय के बाहर जमा रही।
विज्ञापन


कार्यालय के अंदर सिर्फ प्रत्याशियों के प्रस्तावकों को जाने की अनुमति दी गई, जबकि समर्थकों को पुलिस ने निर्धारित सीमा से बाहर रोक दिया गया। इसके चलते दोनों खंड विकास में दिनभर भीड़भाड़ नजर आई। ब्लॉक अलीगंज में 93 ग्राम प्रधान और 1300 ग्राम पंचायत सदस्य और जैथरा में 67 ग्राम प्रधान व 867 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें