फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से पहुंची ट्रेन में निकले आठ संक्रमित

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर डीएम डॉ. विभा चहल ने आगरा से आने वाली ट्रेन के यात्रियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की गई। इसमें आठ लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन कोरोना के 150 से अधिक नए मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को 228 पॉजिटिव आए। इसको लेकर जिलाधिकारी ने ट्रेन यात्रियों की जांच के भी निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात आई ट्रेन में 40 यात्री यहां पहुंचे। पहले से वहां मौजूद स्वास्थ्य टीम ने सभी की कोरोना जांच की। इस दौरान आठ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले। इन सभी को होम आइसोलेशन के निर्देश दिए गए हैं।
तैनात रही पुलिस
यात्री रेलवे स्टेशन पर बिना जांच कराए न निकल जाएं या किसी तरह की हंगामेदार स्थिति न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। उन्होंने यात्रियों की लाइन लगवाई। जिसके बाद कोरोना की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें